{"_id":"5be9c10de6fd41e34c517076cbc03d40","slug":"pm-modi-anti-pakistan-and-muslim-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पाक और मुस्लिम विरोधी: मुशर्रफ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी पाक और मुस्लिम विरोधी: मुशर्रफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक और राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक विवादित बयान दे डाला है। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी है।
विज्ञापन
परवेज मुर्शरफ ने मोदी को पाकिस्तान और मुस्लिम विरोधी बताया है। मुशर्रफ ने यह बयान एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान को लेकर अपना पक्ष रखा।
न्यूज चैनल के लाइव शो में मुशर्रफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री बन चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने ताश के पत्ते नहीं खोले हैं।
मुशर्रफ ने पीएम मोदी की योजनाओं पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने अभी तक पाकिस्तान और मुस्लिमों को लेकर अपनी रणनीति पूरी तरह से भले ही न बताई हो पर वो क्या करते हैं इसपर हमारी नजर हमेशा होगी।
विज्ञापन
पाक के पूर्व राष्ट्रपति ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत और मोदी को किसी तरह का शक नहीं होना चाहिए कि पाकिस्तान 20 करोड़ लोगों का न्यूक्लियर पावर से संपूर्ण देश है। परवेज मुशर्रफ ने कहा कि मोदी किसी भी तरह की गलती न करें।
विज्ञापन