फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pm Modi and Nepalese pm Khadga Prasad Sharma Oli meet

भारत के साथ दूर हुई सारी गलतफहमियां: नेपाल पीएम

Sat, 20 Feb 2016 10:31 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi and Nepalese pm Khadga Prasad Sharma Oli meet

बीते पांच महीनों से मधेसी आंदोलन के चलते भारत से नेपाल के रिश्तों में आई खटास दूर हो गई है। भारत के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि दोनों देशों के बीच सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ओली ने कहा कि गलतफहमियां दूर होना उनकी यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


ओली ने भरोसा दिलाया है कि नेपाल मधेसियों की नागरिकता और भारतीय मूल के लोगों से संबंधित सभी शिकायतों को राजनीतिक स्तर पर दूर कर लेगा।

शनिवार को छह दिन की यात्रा पर आए ओली ने भारत के साथ नौ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन लाइन और आपसी व्यापार समेत कई आर्थिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण फैसले हुए।
विज्ञापन

ओली ने पीएम मोदी से मधेसी विवाद निपटारे का किया वादा

Pm Modi and Nepalese pm Khadga Prasad Sharma Oli meet

वार्ता के बाद हुए साझा प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  भारत-नेपाल में शांति, स्थिरता और अर्थिक प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मोदी ने कहा कि नेपाल के नए संविधान की सफलता बातचीत और सर्वसम्मति से ही सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं, ओली ने भारत के उद्योगपतियों को नेपाल में निवेश करने की पेशकश की है।

इसके अलावा भारत ने नेपाल को विशाखापट्टनम बंदरगाह से व्यापार करने की हरी झंडी दे दी है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ओली से मुलाकात की।

चीन पर नहीं हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत और द्विपक्षीय वार्ता में नेपाल से चीन की बढ़ती नजदीकियों की चर्चा नहीं हुई। ओली ने पिछले साल नेपाल में आए भूकंप के बाद भारत की सहायता के लिए पूरे देश को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed