फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi and his MPs haven't spent a rupee from MP fund.

पीएम समेत इन सांसदों ने नहीं किया सांसद निधि का उपयोग

Sun, 01 Feb 2015 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 Feb 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and his MPs haven't spent a rupee from MP fund.

16वीं लोकसभा का गठन हुए आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी सांसद अपनी सांसद निधि का उपयोग नहीं कर पाया है। यहां तक की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के सांसद भी इस फंड का उपयोग नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऐंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 16वीं लोकसभा के लिए चुनकर आए तमाम सांसदों ने अभी तक अपनी सांसद निधि का उपयोग नहीं किया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं एनडीए के सहयोगी दलों और विपक्षी पार्टियों के ज्यादातर सांसदों ने भी अभी तक अपनी सांसद निधि से एक रुपये का भी इस्तेमाल नहीं किया है।

मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 राज्यों के सासदों ने ही अपनी सांसद निधि का उपयोग शुरू किया है।

इन राज्यों के सांसदों ने नहीं शुरू किया काम

PM Modi and his MPs haven't spent a rupee from MP fund.

रिपोर्ट के अनुसार, सांसद निधि का अब तक एक भी रुपया न खर्च कर पाने वाले राज्यों में असम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के सांसद हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में एक भी रुपये खर्च नहीं किए। हालांकि, तमाम सांसद बिना एक रुपये का विकास कार्य कराए ही निधि से पैसे निकाल चुके हैं।

गौरतलब है कि मई 2014 से जनवरी 2015 तक की सांसद निधि का पैसा सांसदों के खाते में पहुंच चुका है। इसमें से कुछ सांसद ही सम्पूर्ण निधि का इस्‍तेमाल कर पाए हैं।

खास बात यह भी है कि सांसद निधि से जो पैसा निकाला गया है, उसमें सबसे ज्यादा प्रतिशत उत्तर प्रदेश से आने वाले 80 सांसदों का है। यूपी के सांसद करीब 197 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। वहीं यूपी के ही सपा, कांग्रेस और अपना दल पार्टी के 71 ‌सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने योजना के तहत कोई भी काम नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed