पीएम समेत इन सांसदों ने नहीं किया सांसद निधि का उपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16वीं लोकसभा का गठन हुए आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी सांसद अपनी सांसद निधि का उपयोग नहीं कर पाया है। यहां तक की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के सांसद भी इस फंड का उपयोग नहीं कर पाए हैं।
मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऐंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 16वीं लोकसभा के लिए चुनकर आए तमाम सांसदों ने अभी तक अपनी सांसद निधि का उपयोग नहीं किया है।
इतना ही नहीं एनडीए के सहयोगी दलों और विपक्षी पार्टियों के ज्यादातर सांसदों ने भी अभी तक अपनी सांसद निधि से एक रुपये का भी इस्तेमाल नहीं किया है।
मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 राज्यों के सासदों ने ही अपनी सांसद निधि का उपयोग शुरू किया है।
इन राज्यों के सांसदों ने नहीं शुरू किया काम
रिपोर्ट के अनुसार, सांसद निधि का अब तक एक भी रुपया न खर्च कर पाने वाले राज्यों में असम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के सांसद हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में एक भी रुपये खर्च नहीं किए। हालांकि, तमाम सांसद बिना एक रुपये का विकास कार्य कराए ही निधि से पैसे निकाल चुके हैं।
गौरतलब है कि मई 2014 से जनवरी 2015 तक की सांसद निधि का पैसा सांसदों के खाते में पहुंच चुका है। इसमें से कुछ सांसद ही सम्पूर्ण निधि का इस्तेमाल कर पाए हैं।
खास बात यह भी है कि सांसद निधि से जो पैसा निकाला गया है, उसमें सबसे ज्यादा प्रतिशत उत्तर प्रदेश से आने वाले 80 सांसदों का है। यूपी के सांसद करीब 197 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। वहीं यूपी के ही सपा, कांग्रेस और अपना दल पार्टी के 71 सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने योजना के तहत कोई भी काम नहीं कराया।