फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM Modi address public meeting after flagging off Badarpur-Faridabad Metro Line.

'सेना के हर जवान को मिलेगा OROP का फायदा'

Sun, 06 Sep 2015 06:59 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
PM Modi address public meeting after flagging off Badarpur-Faridabad Metro Line.

हरियाणा के फरीदाबाद को मेट्रो का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब से मैंने गद्दी संभाली है विकास ही मेरा मकसद रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ऐलान किया कि जो जवान मजबूरी में भी सेना छोड़ेंगे उन्हें भी 'वन रैंक वन पेंशन' का फायदा मिलेगा। इसके पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि वीआरएस लेने वाले जवान इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने 42 साल से जवानों के हक को लेकर कोई कदम नहीं उठाया उन्हें हमसे इस मुद्दे पर सवाल पूछने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वन रैंक वन पेंशन' विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसका प्रभाव पता नहीं कहां-कहां पड़ सकता है लेकिन हमने जो वादा किया था वो निभाया है। ये काम 300 करोड़ में पूरा होने वाला काम नहीं है, जब हिसाब लगा तो पता चला कि इसमें 8 से 10 हजार करोड़ लगेगा। हमने इस मुद्दे पर वादा किया और हम इसे पूरा करेंगे। आखिर कुछ लोग देश की आम जनता और जवानों को दिगभ्रमित क्यों कर रहे हैं? हम 'वन रैंक वन पेंशन' को लेकर पहले दिन से विचार कर रहे थे आखिर हमने फैसला ले लिया।

बदरपुर को मेट्रो को पीएम ने दिया तोहफा

PM Modi address public meeting after flagging off Badarpur-Faridabad Metro Line.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सबको मालूम है कि हरियाणा मेरा दूसरा घर है। देश कभी विवादों से नहीं बढ़ता है, देश हमेशा संवाद से बढ़ता है।

मोदी ने कहा कि सत्ता में आते ही मेरा मुख्य मकसद कार्यों को पूरा करना है। अगर कोई काम अधूरा है तो ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे पूरा करें। इसकी आलोचना ही केवल इसका इलाज नहीं है।

इसके साथ-साथ उन्होंने विकास को ही अपना मकसद बताया। उन्होंने कहा कि हम काम करने पर विश्वास करते हैं।

'फरीदाबाद का नाम स्मार्ट सिटी की लिस्ट में'

PM Modi address public meeting after flagging off Badarpur-Faridabad Metro Line.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब राज्य और केंद्र मिलकर आगे बढ़ें। विकास के लिए संसाधन बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक पंडितों का कहना है कि इतनी भयंकर आर्थिक तंगी में भी बराबर अगर कोई देश टिका रहा है तो उस देश का नाम हिंदुस्तान है।

मोदी ने कहा कि अब हरियाणा गर्व से कह सकता है कि हम अब मेट्रो से जुड़ गए हैं। मेट्रो केवल यहीं समाप्त नहीं होगी अब यहां बल्लभगढ़ के लिए मेट्रो कार्य शुरू होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद का नाम स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल है। इससे यहां विकास और तेजी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed