फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm modi address bjp mp meeting

मोदी की क्लास सांसदों को दिए काम के टिप्स

Sun, 19 Apr 2015 06:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला / नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला / नई दिल्ली Updated Sun, 19 Apr 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
pm modi address bjp mp meeting

विदेश दौरे से लौटने के बाद रविवार को पीएम मोदी ने दिल्ली के पार्लियामेंटरी हाऊस में आयोजित बीजेपी सांसदों की एकदिवसीय बैठक को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर डील पर फ्रांस ने अपनी सहमति जताई है, वहीं भारत के मेकइन इंडिया पर हामी भरी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


 मोदी ने कहा कि यमन में हो रहे हमलों से कई भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया, इस मुहिम के लिए विदेश मंत्री और वीके सिंह बधाई के पात्र हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जैसा काम विदेश मंत्रालय कर रहा है आज तक ऐसे काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि मीडिया में तस्वीर न आने की चिंता न करें बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाएं। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में शौचालय के लिए आंदोलन चलाएं।सभी सांसद ग्रामीण विकास कार्यों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा लोगों को बताना होगा कि पहले क्या काम हुआ और अब हमने ये काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बिल पर फैलाया जा रहा झूठ

pm modi address bjp mp meeting

मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा कि जमीन बिल पर लोगों से आंख में आंख मिलाकर बात करें। कहा जमीन बिल पर झूठ फैलाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि सांसद इस बात की चिंता न करें कि मीडिया में उनका फोटो नहीं छप रहा है।

 हमारा मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। मोदी ने कहा कि देश के लोगों को अपने घर का सपना दिखाना क्या गलत है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण की दिशा में काम कर रही है। सरकार के सभी निणर्य और नीतियां गरीब के लिए बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed