फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm manmohan singh requests for the parliament to function

सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: पीएम

Mon, 22 Apr 2013 11:02 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
pm manmohan singh requests for the parliament to function

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि सरकार विपक्ष के उठाए किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

विज्ञापन


संसद में विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर निशाना साध रहे विपक्ष के हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण कामकाज निपटाने के लिए सदस्यों से संसद को चलने देने की अपील की।

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन सोमवार को दोनों सदनों में भारी हंगामे के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में अभी कई महत्वपूर्ण वित्तीय कामकाज पूरे करने बाकी हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खासतौर पर खाद्य सुरक्षा विधेयक, भूमि अधिग्रहण विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया जाना है।

उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर विपक्ष चिंतित है, सरकार उन सभी मसलों पर चर्चा के लिए तैयार है। इसलिए संसद के कामकाज को सामान्य तौर पर चलने देना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि सरकार टिकेगी या नहीं। इस पर उन्होंने यही कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्तीय कामकाज संतोषजनक ढंग से होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने हमें कुछ अच्छे काम करने के लिए भेजा है। इसलिए सरकार को उम्मीद है कि उसे सहयोग मिलेगा ताकि बजट पारित किया जा सके और कई अन्य कामकाज प्रभावशाली ढंग से हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed