{"_id":"cf3824e8965dae919a1ee1a9dc96b96d","slug":"pm-manmohan-singh-controlled-by-remote","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमोट से चलते हैं भारत के पीएम: राजनाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रिमोट से चलते हैं भारत के पीएम: राजनाथ
अमर उजाला, ग्वालियर
Updated Sat, 16 Nov 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि आजाद भारत में 67 साल बाद भी भारत का प्रधानमंत्री रिमोट से चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को धर्म और संप्रदाय के आधार पर बांट कर सरकार चलाना चाहती है, जबकि भाजपा देश के आम जन की भलाई के लिए कार्य करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का गुजरात मॉडल ही देश का आदर्श मॉडल बनेगा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड व ग्वालियर में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि मोदी देश के हीरो हैं और 2014 में उनके नेतृत्व में ही भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
केन्द्र की यूपीए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि देशहित इसी में है कि कांग्रेस सभी राज्यों में सत्ता से बाहर रहे क्योंकि यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण ही देश में महंगाई बढ़ी है। एनडीए के नेतृत्व वाली अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में महंगाई पर पूरी तरह से अंकुश था।
यूपीए सरकार को सबसे भ्रष्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके मंत्रियों व सांसदों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल तक जाना पड़ा है। कांग्रेस की जिन राज्यों में सरकारें हैं वहां सबसे ज्यादा सांप्रदायिक दंगे हुए हैं।
कांग्रेस की सरकार में ही गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस के युवराज कैमरा लेकर गरीबों के घर जाकर उनका मजाक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में शिवराज सिंह की सरकार संवेदनशील है।
इस सरकार ने विकास के मामले में भी राज्य को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में ला खड़ा किया है। यदि भाजपा की सरकार तीसरी बार बनती है तो राज्य विकास के नए सोपान छूएगा।
रेखा, राज बब्बर, अजहरुद्दीन, पायलट करेंगे प्रचार
फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद रेखा, अभिनेता से नेता बने राज बब्बर, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और केन्द्रीय मंत्री एवं गुर्जर समाज के नेता सचिन पायलट चंबल अंचल में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।
फिल्म अभिनेत्री रेखा डबरा और मेहगांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए रोड-शो कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी। ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का आगमन 18 नवंबर से होगा।