{"_id":"a0c0df0c-ad17-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"pm-manmohan-singh-calls-for-strengthening-of-panchayati-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के हिंदी भाषण से बाग-बाग हुए सरपंच","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम के हिंदी भाषण से बाग-बाग हुए सरपंच
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर अंग्रेजी में बोलने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को पंचायती दिवस के अवसर पर देश भर से आए सरपंचों को हिंदी में संबोधित किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के हिंदी में भाषण पढ़ने से सरपंच बाग-बाग हो गए। उत्तर प्रदेश की एक महिला पंचायत कर्मी उनकी हिंदी से इतनी प्रभावित हुई कि उसने भाषण के बीच में ही उठकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे डाला।
विज्ञापन
दरअसल विज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन की शुरुआत में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने अपना भाषण अंग्रेजी में पढ़ा।
इसके बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में की। प्रधानमंत्री के हिंदी में उद्बोधन से सभी अवाक रह गए।
इस दौरान लखनऊ से आई एक महिला पंचायत कर्मी ने मनमोहन सिंह को भाषण के बीच में ही टोक दिया। उसने पीएम को हिंदी में भाषण देने के लिए तारीफ करते हुए कहा कि इससे पहले आपने जो अंग्रेजी में कहा, वह हमें कुछ भी समझ में नहीं आया। आपने हिंदी में बोलकर अच्छा किया।
विज्ञापन
यह देखकर प्रधानमंत्री थोड़ी देर के लिए रुक गए। लेकिन बाद में उन्होंने अपना भाषण हिंदी में ही जारी रखा। मजेदार बात यह रही कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक ट्विटर पेज भी आज हिंदीमय रहा। पीएम के ट्विटर पर ज्यादातर ट्वीट हिंदी में ही हुए हैं।