फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm manmohan has left hope about upa coming in power

पीएम को भी हो गया हार का आभास?

Mon, 07 Apr 2014 07:22 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
pm manmohan has left hope about upa coming in power

शायद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए के केंद्र की सत्ता में वापसी की उम्मीदें छोड़ दी हैं। 16 मई को आने वाले लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही प्रधानमंत्री रिटायरमेंट प्रवास के लिए 7 रेस कोर्स रोड स्थित आधिकारिक आवास छोड़कर जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए मोतीलाल नेहरू मार्ग पर एक बंगला तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को 30 अप्रैल तक बंगले में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रधानमंत्री इस तिथि के बाद कभी भी वहां शिफ्ट हो सकें। सीपीडब्ल्यूडी इस बंगले का नवीनीकरण कर रहा है।
विज्ञापन


लुटियंस बंगले के आवंटन के साथ मनमोहन और उनकी पत्नी जीवन भर इस बंगले में रहने के हकदार होंगे। 2004 में 7 रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट होने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक महीने इंतजार करना पड़ा था क्योंकि तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आवंटित बंगले का नवीनीकरण कार्य पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीला के खाली किए बंगले में शिफ्ट होंगे पीएम

pm manmohan has left hope about upa coming in power

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खाली किए गए बंगले में शिफ्ट होंगे। शीला ने इस बंगले को फरवरी में छोड़ा था। यह बंगला 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर ने बंगले के चयन से पहले फरवरी में इसे देखा था। इस बंगले में 2004 में शीला दीक्षित रहने आई थीं। इससे पहले यह बंगला दिल्ली के उपराज्यपाल का आधिकारिक आवास था।

1920 में बना 4 बेडरूम वाला है बंगला
इस बंगले का निर्माण 1920 में हुआ था। इसमें 4 बेडरूम हैं। यह बंगला 3.5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें एक जैव विविधता पार्क भी है। इसमें कार्यालय की भी सुविधा है जोकि किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री की जरूरतों को पूरा करता है।

रंग रोगन पर 35 लाख से अधिक का खर्चा

pm manmohan has left hope about upa coming in power

बंगले का दोबारा से रंग रोगन किया गया है। बंगले के सभी तलों, छत तथा प्लास्टर की खराबी को सही किया गया है। बंगले के नवीनीकरण में 35 लाख से अधिक का खर्च हुआ है। इससे पहले जब इस बंगले में शीला दीक्षित रहती थीं तो इसमें वास्तविक मौजेक पर लकड़ी की फ्लोरिंग की गई थी। अब लकड़ी की फ्लोरिंग को हटा दिया गया है और मौजेक को चमकाया जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बंगले में जल्द से जल्द शिफ्ट होने को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने बंगले का कई बार निरीक्षण किया है। सीपीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि एसपीजी जल्द ही जरूरतों की लिस्ट सौंप सकती है, जिसके आधार पर सुरक्षा प्रबंधों का ढांचा तैयार किया जाएगा। सुरक्षा इंतजाम में सीसीटीवी कैमरे ओर तलाशी बूथ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed