मोदी पर मेहरबान हुए दिग्गज कांग्रेसी नेता, बांधे तारीफों के पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मोदी अपनी विदेश यात्राओं में ‘सकारात्मक प्रभाव’ छोड़ रहे हैं। वह जिस देश में भी जाते हैं वहां ‘सही चीजें’ करते हैं।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री रहे थरूर इससे पहले भी मोदी की प्रशंसा करने को लेकर अपनी पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश नीति के मोर्चे पर कोई बदलाव नहीं आया है। प्रधानमंत्री उसी काम को आगे बढ़ा रहे हैं, जो पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने किया था।
मोदी जिस देश में भी गए, वहां सही चीजें की
वह प्रख्यात विद्वान सी राजा मोहन की मोदी पर लिखी किताब ‘मोदीज वर्ल्ड, एक्सपेंडिंग इंडियाज स्फीयर ऑफ इन्फ्लुएंस’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘मोदी ने कूटनीति में निजी ऊर्जा का समावेश किया है। उन्होंने पिछले एक साल में 24 देशों का दौरा किया। इस दौरान वह जिस देश में भी गए, वहां सही चीजें की। उन्होंने एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है और मैं मानता हूं कि इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।’
थरूर ने कहा कि इसके अलावा ‘एक चीज वह है जिसके लिए मैं देश की पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करता रहा हूं। हमने अपनी सॉफ्ट पॉवर का पूरा इस्तेमाल नहीं किया या कहें कि हमने इसे हल्के में लिया।’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में यह बात कही।