फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM jandhan yojna included in the Guinness Book

गिनीज बुक में शामिल हुई पीएम मोदी की योजना

Wed, 21 Jan 2015 09:33 AM IST
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
PM jandhan yojna included in the Guinness Book

आसानी से बैंक खाता खोलने की प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सबसे कम अवधि में इतने बैंक खाते खोले गए कि यह एक रिकार्ड बन गया। तभी तो इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल किया गया। गिनीज बुक ने इस बारे में एक प्रमाण पत्र भी केन्द्रीय वित्त मंत्रालय को सौंपा है।

विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत अभी तक 11.5 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां मंगलवार को बताया कि पांच महीने से भी कम अवधि में जन धन योजना के तहत 11.5 करोड़ बैंक खाते खोले गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरूआत 27 अगस्त 2014 को हुई थी और इसके तहत 14 अगस्त 2015 तक 7.5 करोड़ खाते खोले जाने का लक्ष्य था। लेकिन बाद में इसे घटा कर 26 जनवरी 2015 कर दिया गया। लक्ष्य तय किया गया था कि देश में, खास कर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हर गृहस्थों के पास कम से कम एक बैंक खाता जरूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने में खोले गए 11.5 करोड़ बैंक खाते

PM jandhan yojna included in the Guinness Book

इसे न सिर्फ पाया गया बल्कि अब तक 11.5 करोड़ बैंक खाते खुल चुके हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर राज्यों में शत प्रतिशत घरों में कम से कम एक खाता खुल चुका है। पूरे देश में यह प्रतिशत 99.74 है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 51 फीसदी खाते (6.74 करोड़) ग्रामीण क्षेत्र में खोले गए जबकि 41 फीसदी (4.66 करोड़) खाते शहरी क्षेत्र में खोले गए। कुल खातों में 51 फीसदी खाता महिलाओं का है।

इस अवसर पर बैंकिंग सचिव हसमुख अढिया ने बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पुड्डूचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलांगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में शत प्रतिशत गृहस्थों में यहां कम से कम एक बैंक खाता खोला गया। कार्यक्रम के दौरान ही गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड्स के एक प्रतिनिधि ने वित्त मंत्रालय के नाम जारी एक प्रमाणपत्र बैंकिंग सचिव को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed