{"_id":"2e38d422-2fd0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pm-favours-self-regulation-by-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सनसनी फैलाने पर खुद अंकुश लगाए मीडिया'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सनसनी फैलाने पर खुद अंकुश लगाए मीडिया'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निष्पक्ष और स्वतंत्र मीडिया को लोकतंत्र का जरुरी स्तंभ बताते हुए उसे सनसनी फैलाने से बचने का खुद रास्ता निकालने की सलाह दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के सदस्यों से कहा कि एक देश के रूप में हम मीडिया की पूर्ण स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं। यह सच है कि कभी-कभी गैर जिम्मेदाराना पत्रकारिता सामाजिक तानेबाने और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर परिस्थितियां पैदा करती हैं, जबकि प्रशासन पर कानून व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व होता है लेकिन सेंशरशिप उसका जवाब नहीं हो सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मीडिया पर है कि वह वस्तुनिष्ठता को बढा़वा देने और सनसनी फैलाने पर अंकुश लगाने के बारे में सामूहिक रूप से प्रयास करे। मीडिया को इस बात पर आत्मावलोकन करना चाहिए कि वह किस तरह खुद को आगे बढाने के साथ देश की बेहतर सेवा कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही मीडिया सामाजिक परिवर्तन, लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देने और जागरुकता फैलाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान देता रहा है।