फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm directs home, law ministers to fast-track criminal cases against politicians

'सांसदों के खिलाफ मुकदमों को फास्ट ट्रैक पर डालें'

Fri, 25 Jul 2014 05:54 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
pm directs home, law ministers to fast-track criminal cases against politicians

राजनीति के अपराधीकरण पर लगाम कसने के चुनावी वादे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह और कानून मंत्रालय को सांसदों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को जल्द निबटाने को कहा है।

विज्ञापन


मोदी की ओर से इन दोनों मंत्रालयों को जारी निर्देश में कहा गया है कि दोनों सदनों के सांसदों के खिलाफ लंबित मामले को फास्ट ट्रैक तरीके से निबटाने के उपाय शुरू कर दिए जाएं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संसद में इस समय करीब 186 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। हालांकि इनमें से कई सांसदों के खिलाफ राजनीतिक मामलों से जुड़े मुकदमे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के चुनावी वादे को पूरा करना बड़ी चुनौती

pm directs home, law ministers to fast-track criminal cases against politicians

मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो सांसदों के खिलाफ भ्रष्टाचार या आपराधिक मामलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इतना ही नहीं मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले संसद के सेंट्रल हॉल में दिए अपने पहले भाषण में भी तय समय सीमा में ऐसे मामले निबटाने की बात दोहराई थी। लेकिन मोदी के सामने इस मामले में सभी पार्टियों की रजामंदी और आम राय चुनौती साबित हो सकती है।

ताजा निर्देश के बाद दोनों मंत्रालयों ने एक साल के भीतर इन मामलों को निबटाने के उपायों पर काम करना शुरू कर दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा कि जमानत और मुकदमे की अगली तारीख के कानूनी अधिकार को फैसले टालने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed