फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PM condemns Patna blasts, appeals for peace

बम धमाकेः मोदी ने की शांति की अपील, पीएम ने निंदा

Sun, 27 Oct 2013 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
PM condemns Patna blasts, appeals for peace

भाजपा के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली में हुए बम धमाकों के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बम धमाकों की निंदा की है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को फोन कर दोषियों की पहचान करने और कार्रवाई करने को कहा है।

वहीं, नीतिश कुमार ने अपना मुंगेर दौरा रद्द कर दिया है और पटना में ही हालात का जायजा ले रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर रैली में हुए धमाकों पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों की प्रति संवेदना व्यक्त की है और शांति बनाए रखने की अपील की है।

गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा की हुंकार रैली में एक के बाद एक छह धमाके हुए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 71 लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने धमाकों के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से बात की। उन्होंने हालात का जायजा लिया और मामले में तुरंत कार्रवाई करने की ताकीद की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मनमोहन सिंह ने नीतिश कुमार की सहायता का अश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा। प्रधानमंत्री लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतिश कुमार आज एक कार्यक्रम में भाग लेने मुंगेर जाने वाले थे, लेकिन धमाकों के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

वहीं, बिहार के भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने धमाकों के बाद कहा कि ये प्रशासन का फैल्योर है। सुरक्षा के हालात बहुत खराब है। पहली बार किसी राजनेता की रैली मे ऐसा किया गया है, ये बहुत ही घिनौना है।

नरेंद्र मोदी की रैली से पहले दो घंटे के अंदर सात धमाके हुए हैं। इन धमाकों में पांच लोगों की मौत हो गई है और वहीं 71 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed