{"_id":"d548968e-2fbd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pm-called-upa-allies-on-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने यूपीए सहयोगी दलों को डिनर पर बुलाया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम ने यूपीए सहयोगी दलों को डिनर पर बुलाया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले एफडीआई जैसे विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को संप्रग के नेताओं को रात्रि भोज न्योता दिया है।
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है। यह लगभग एक महीने चलेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के साथ भी भोज बैठकें की थी।
विज्ञापन
मनमोहन ने पिछले सप्ताह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रात्रिभोज दिया था। रविवार को बसपा प्रमुख मायावती को दिन के भोजन पर आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
संसद में एफडीआई मुद्दे पर विपक्ष की ओर से मत विभाजन के प्रावधानों के तहत चर्चा कराने या अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने से संशंकित प्रधानमंत्री सहयोगी दलों और सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे दलों से ताल मेल बिठाने का प्रयास कर रहे हैं।
वामदलों ने एफडीआई पर मत विभाजन के नियमों के तहत संसद में चर्चा कराने के प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसके अलावा भाजपा, जदयू और इस मुद्दे पर संप्रग से अलग हुई तृणमूल कांग्रेस ने भी ऐसे ही नोटिस दिए हैं।