फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm and other condole death of bal thackeray

बाल ठाकरे के निधन पर शोक की लहर

Sat, 17 Nov 2012 09:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Nov 2012 09:46 PM IST
विज्ञापन
pm and other condole death of bal thackeray
शिव सेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे का मुंबई में निधन होने के बाद राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके निधन पर लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


किसने क्या कहा
-बाल ठाकरे के लिए महाराष्ट्र के हित खास तौर से महत्वपूर्ण थे। उन्होंने शिवसेना की स्थापना की और अपनी असाधारण संगठन क्षमता और सशक्त नेतृत्व के बल पर उसे राज्य में एक मजबूत ताकत के रूप में विकसित किया। वह एक मुखर वक्ता थे जिनका कद महाराष्ट्र की राजनीति में अनूठा था। बाला साहेब का जाना उनके परिवार और उनके अनुयायियों के लिए गहरा आघात है।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री

-देश और महाराष्ट्र की राजनीति पर ठाकरे की छाप अमिट रहेगी। उनके निधन से देश की राजनीति में आई रिक्तता को भरना आसान नहीं है। वह ऐसे महामानव थे जिनका राष्ट्रभक्ति में गहरा विश्वास था। उन्होंने इस मामले में कभी कोई समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा के वरिष्ठ नेता

-पिछले कुछ दिनों में मैं कई घंटों तक उनके साथ बैठा रहा। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी पर फिर भी वे लड़ रहे थे। मैं दिल में बसु दुआ कर रहा था। वे हर दिन मौत से लड़ रहे थे और डॉक्टर भी हैरान थे। अब मैं उनके शव के पास खड़ा हूं तो ये सोचना मुश्किल है कि वे हमें छोड़ कर चले गए हैं।
अमिताभ बच्चन, अभिनेता

-महाराष्ट्र ने एक अनुभवी नेता खो दिया है। वह राजनेता, कार्टूनिस्ट, संपादक, कला प्रेमी थे।
पृथ्वीराज चव्हाण, महाराष्ट्र के सीएम

-मुंबई में कम्युनिस्टों की पकड़ कमजोर पड़ने के बाद ठाकरे की आंधी चली। उन्होंने अपने सुधारवादी पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।
सुशील कुमार शिंदे, गृह मंत्री

-ठाकरे खुलकर बोलते थे। समझौता जैसा शब्द तो उनकी डिक्शनरी में था ही नहीं।
छगन भुजबल, महाराष्ट्र के मंत्री

-ठाकरे एक सच्चे देशभक्त और एक अच्छे कार्टूनिस्ट भी थे। उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
नरेंद्र मोदी, गुजरात के सीएम

-ठाकरे एक महान शख्सियत थे। वे मेरे पिता समान थे।
रजनीकांत

-आज का दिन मेरे लिए दुखद है। मेरी बहुत सी यादें ठाकरे के साथ जुड़ी हुई हैं। ठाकरे के निधन से आज महाराष्ट्र अनाथ हो गया।
लता मंगेशकर

-बाल ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखते थे। उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का समापन हो गया है। ठाकरे की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री

-बाला साहब के निधन की खबर से गहरा सदमा हुआ है। एक शेर नहीं रहा।
सुषमा स्वराज, लोकसभा में विपक्ष की नेता

-शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे समाज सेवा और धर्म सेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी ओर से किए गए कार्यों के रूप में वे हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उनके परिवार को भगवान दुख की इस घड़ी का सामना करने की शक्ति दे।
संत श्री आशाराम जी बापू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed