{"_id":"a446625e9e8f5a43dc1e7ec8c10b9130","slug":"plot-of-blasts-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्स एप पर विस्फोट की साजिश करने वाला नाबालिग धरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वाट्स एप पर विस्फोट की साजिश करने वाला नाबालिग धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वाट्स एप पर ऑडी कार में बम लगाने और नए वर्ष पर विस्फोट करने की साजिश संबंधी चैट के आधार पर जयपुर से एक नाबालिग को दबोचा है। ग्रुप में हथियारों की फोटो व सेना की खबरें भी साझा की जा रही थीं। एटीएस की सूचना पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटीएस के उप महानिरीक्षक बीएल मीणा ने बताया कि २८ दिसम्बर को जयपुर के झोटवाडा स्थित कोचिंग सेन्टर संचालक के मोबाइल नम्बरों को वाट्स एप पर अपरिचित व्यक्ति ने जोड़ा। संचालक ने देखा कि ग्रुप में दो व्यक्तियों के बीच ऑडी में बम लगाया हुआ होने व नए साल की सुबह विस्फोट करने की चैट हो रही थी।
विज्ञापन
साथ ही, हथियारों की फोटो, हिन्दुस्तानी सेना के खबरी को मारने आदि मामलों की खतरनाक साजिश रचने की चैट की गई थी। संचालक ने ही सूचना एटीएस तक पहुंचाई थी।
इस सूचना पर यह आपराधिक प्रकृति की वाट्स एप चैट मैसेजिंग करने वाले दोनों मोबाईल नम्बरों का पता किया गया, जिसमें एक नम्बर कोटा में एवं दूसरा बिहार में मौजूद होना पाया। कोटा लोकशन वाले मोबाईल को कोटा के एक कोचिंग संस्थान में पीएमटी की तैयारी करने वाला एक नाबालिग छात्र इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों ने एटीएस ने छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है तथा दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। नाबालिग से मोबाईल, मेमोरी कार्ड आदि को जब्त किया गया है।