फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   please vote for mom

एक मां जो मांग रही है अपने लिए वोट

Fri, 13 Sep 2013 10:42 AM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
please vote for mom
जेएनयू में 13 सिंतबर को होन वाले छात्र संघ्ा चुनावों में मां बन चुकी एक छात्रा भी मैदान में है।
विज्ञापन


13 सितंबर को जेएनयू में होने वाले चुनावों में एसएफआई की तरफ से 28 वर्षीय गुंजन प्रिया चुनाव लड़ रही हैं।

जेएनयू के छात्रसंघ चुनावों में लड़ रहे प्रत्यशियों में वह अकेली मां हैं।

गुंजन प्रिया ने चुनावों में अपना एजेंडा शादीशुदा छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा देने को बनाया है।

गुंजन प्रिया के अनुसार 800 कमरे शादीशुदा छात्रों के लिए हैं। पर जेएनयू के शिक्षकों ने गैरवाजिब तरीकों से उन पर कब्जा कर लिया है।

इसका परिणाम यह हुआ है कि शादीशुदा छात्रों को अपने बच्चों के साथ दूसरे हॉस्टल में रहना पड़ता है।

गुंजन प्रिया की तीन साल की बेटी है जो अपनी मां को चुनाव में जितवाने के लिए लोगों से वोट मांग रही है।

यह तीन साल की प्यारी बच्ची लोगों के पास जाती है और प्यार से कहती है प्लीज वोट फॉर माइ मॉम।

गुंजन प्रिया इस समय सेंट्रल एशियन स्टडीज में एमफिल की छात्रा हैं।

गुंजन ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि शायद ही कोई शादीशुदा छात्रों के साथ इस तरह सौतेला रवैया अपनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed