कमल के साथ मोदी की सेल्फी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के एक शख्स ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
इस पहले गुजरात हाईकोर्ट इस याचिका को खारिज कर चुका है।
अहमदाबाद के निशांत वर्मा का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के तुरंत बाद मोदी ने भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ एक सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। वर्मा ने स्पेशल लीव पिटीशन में
गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने
मोदी के खिलाफ दर्ज केस में कोई जांच नहीं की थी। हाईकोर्ट का निर्णय गलत
है। गुजरात पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर मोदी को बचाने का काम किया
है।
वर्मा मजिस्ट्रियल कोर्ट में भी शिकायत कर चुके हैं। तब अदालत ने पुलिस
की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए सुनवाई रोक दी थी।