फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   plea against narendra modi

कमल के साथ मोदी की सेल्फी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Fri, 05 Feb 2016 09:34 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
plea against narendra modi

अहमदाबाद के एक शख्स ने 2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


इस पहले गुजरात हाईकोर्ट इस याचिका को खारिज कर चुका है।

अहमदाबाद के निशांत वर्मा का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के तुरंत बाद मोदी ने भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ एक सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

plea against narendra modi

यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। वर्मा ने स्पेशल लीव पिटीशन में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने मोदी के खिलाफ दर्ज केस में कोई जांच नहीं की थी। हाईकोर्ट का निर्णय गलत है। गुजरात पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर मोदी को बचाने का काम किया है।

वर्मा मजिस्ट्रियल कोर्ट में भी शिकायत कर चुके हैं। तब अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए सुनवाई रोक दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed