फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Player Hoshiyar Singh death Enquiry.

'शुरूआती जांच में राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत सामान्य हादसा'

Sat, 25 Jul 2015 10:42 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Player Hoshiyar Singh death Enquiry.

राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियन होशियार सिंह उर्फ रॉकी की मौत एक सामान्य दुघर्टना है। मामले की जांच को पहुंचे जीआरपी के एसपी ने पहली नजर में इसे महज दुघर्टना ही माना है।

विज्ञापन


शनिवार को मामले की जांच को जीआरपी के एसपी और आरपीएफ के डीआईजी जांच को सिकंदराराऊ स्टेशन पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में निकल कर आया है मामला महज दुर्घटना का था। रही केस की बात, इसमें गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री के मामले के जांच के आदेश पश्चात शनिवार को एसपी जीआरपी जीएल खन्ना तथा डीआईजी आरपीएफ सुनील के सिंह ने स्टेशन पर वेंडर, प्रत्यक्षदर्शियों और स्टेशन कर्मियों से बातचीत की और उनके बयान लिये। स्टेशन के बाहर स्टाल वालों से  मामले की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवालों ने लगाया है सिपाहियों पर धक्का देने का आरोप

Player Hoshiyar Singh death Enquiry.

एसपी ने बताया कि ट्रेन के गार्ड द्वारा दिये गए मीमो में स्पष्ट वर्णन किया गया है कि ट्रेन चलने के बाद एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ रहा था। उसे मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना और चढ़ते समय पटरियों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी कट कर मौत हो गई।

जांच में पता चला है कि खिलाड़ी की मौत के पश्चात आरोपी जीआरपी के जवान ट्रेन के अगले डिब्बों से उतर कर आये थे न कि महिला डिब्बे से। फिर भी एफआईआर के आधार पर मामले की गहन विवेचना की जा रही है।

बता दें कि 21 जुलाई को मथुरा निवासी होशियार सिंह उर्फ रॉकी अपनी पत्नी मां तथा बच्चों के साथ पटियाली से रेल द्वारा वापस मथुरा जा रहा था। स्टेशन पर पानी लेने के पश्चात यह महिलाओं के डिब्बे में चढ़ रहा था तभी चलती ट्रेन से गिर गया और पहियों के नीचे आने से कटकर उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां का आरोप था कि जीआरपी के सिपाहियों ने गलत डिब्बे में चढ़ने के एवज में 200 रुपये की रिश्वत मांगी और न देने पर उसे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed