फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Player death after thrown off the train by GRP soldiers.

जीआरपी सिपाहियों ने ट्रेन से खिलाड़ी को फेंका, मौत

Thu, 23 Jul 2015 01:00 AM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Player death after thrown off the train by GRP soldiers.

पत्नी की तबियत खराब होने पर महिला कोच में पहुंचे तलवारबाजी के नेशनल खिलाड़ी होशियार सिंह उर्फ रॉकी को जीआरपी के दो सिपाहियों ने चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया।

विज्ञापन


होशियार सिंह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सिपाही फरार हो गए। मृतक के भाई मुनेश की तहरीर पर थाना जीआरपी कासगंज पर दो सिपाहियों और बुकिंग के क्लर्क के खिलाफ गैर इरादतन हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


होशियार सिंह उर्फ रॉकी(23) पुत्र ओमवीर सिंह प्रीती विहार कालोनी, लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा के रहने वाले थे। उन्होंने 2005 में केरल में आयोजित अंडर-17 नेशनल फैंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। होशियार सिंह अपने दस माह के पुत्र युवराज का मुंडन कराने के लिए पत्नी ज्योति, मां शशिबाला के साथ पटियाली स्थित भोले बाबा के आश्रम में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसकर हुई मौत

Player death after thrown off the train by GRP soldiers.

मंगलवार सायं उन्होंने कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन में अपनी पत्नी व मां को महिला कोच में बैठाया,  खुद बराबर वाले कोच में बैठ गए। सिकंद्राराऊ स्टेशन से पहले उनकी पत्नी ज्योति की तबियत खराब हो गई। मोबाइल पर जानकारी मिलने के बाद होशियार सिंह सिकंद्राराऊ स्टेशन पर महिला कोच में आ गए।

तभी महिला कोच में मौजूद जीआरपी के सिपाही रामविलास एवं राजेश ने उनके महिला कोच में आने पर आपत्ति जताई और कोच से उतरने को कहा। इसको लेकर सिपाहियों और होशियार सिंह में कहासुनी होने लगी, इसी बीच ट्रेन चलने लगी। दोनों सिपाहियों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया।

पत्नी ज्योति और मां ने बताया कि गाड़ी रुकने पर आक्रोशित यात्रियों ने सिपाहियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भागने गए। रेलवे के बुकिंग क्लर्क विवेक गुप्ता ने भी दोनों को को भगाने में मदद की। परिवारीजन मामले को हत्या और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन जीआरपी इसके लिए तैयार नहीं थी।

इसको लेकर नोक-झोंक भी हुई। होशियार सिंह के बहनोई जितेंद्र सिंह एवं दिल्ली पुलिस में तैनात भाई मुनीश कुमार ने  पुलिस पर हल्की धाराओं में मामले को दर्ज करने का आरोप लगाया है। जीआरपी के कार्यवाहक प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि होशियार सिंह के परिवारीजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। मृतक सिकंद्राराऊ स्टेशन पर पानी लेने गया था। वह पानी लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed