फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   plannings of modigovernment about farmers and agriculture

किसानों को नए साल का तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार

Sat, 02 Jan 2016 02:31 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
plannings of modigovernment about farmers and agriculture

नरेंद्र मोदी सरकार नए साल में किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। नई फसल बीमा योजना को कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि नए फसल बीमा योजना को लेकर कृषि मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच फंसा पेंच लगभग सुलझ गया है।

विज्ञापन


आगामी 6 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई फसल बीमा योजना को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। बीते 2 दिसंबर की कैबिनेट बैठक में भी फसल बीमा योजना पर चर्चा हुई थी। मगर वित्त मंत्रालय के कुछ आपत्तियों के वजह से योजना को हरी झण्ड़ी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह पहले ही इस बात का एलान कर चुके हैं कि अधिकांश किसानों की ख्ेती को फसल बीमा के दायरे में लाने के लिए वे बीमा प्रिमियम की राशि को बेहद कम रखने के प्रयास में हैं। कृषि मंत्रालय ने दलहन सरीखे फसलों के लिए बीमा प्रिमियम की दर कुल राशि के 2 प्रतिशत रखने की पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी से कृषि मंत्री ने की चर्चा

plannings of modigovernment about farmers and agriculture

सूत्र बताते हैं कि कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मंगलवार को मुलाकात कर लंबी मंत्रणा की है।

कृषि मंत्रालय किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बीमा प्रिमियम को बीमा राशि के 2 से 3 प्रतिशत के बीच रखना चाहता है। दलहन पर तो कृषि मंत्रालय प्रिमियम की दर 2 प्रतिशत से ज्यादा मानने को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर चर्चा की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वित्त मंत्रालय के साथ कृषि मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में अधिकांश मामलों पर गुत्थी सुलझ गई है।

6 जनवरी को मिल सकती है हरी झण्डी

plannings of modigovernment about farmers and agriculture

सरकार की तैयारी 6 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में नई बीमा योजना को हरी झण्डी देने की है। राधा मोहन सिंह पहले की कह चुके हैं कि मोदी सरकार किसानों की हितैषी है और नए साल में वह उन्हें तोहफा देगी। वर्तमान में विभिन्न फसलों पर बीमा के प्रिमियम की दर 3.5 से 8 प्रतिशत तक है।

बीमा प्रिमियम की दर बेहद महंगी होने की वजह से किसान अपने फसल का बीमा कराने से बचते हैं। देश के 12 करोड़ किसानों में से महज 2 करोड़ ही अपनी खेत के फसल का बीमा करवाते हैं।

वहीं वर्तमान नियम के तहत बीमा राशि के निपटारे में भी ढे़रों खामियां हैं। कहा जा रहा है कि सरकार ने निपटान की समय सीमा भी कम करने की पहल रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed