फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

रामदेव को धमकाकर बाबुल ने लिया था भाजपा का टिकट!

Mon, 16 Jun 2014 05:58 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

बॉलीवुड के जानेमाने गायक बाबुल सु्प्रियो ने बाबा रामदेव को धमकाकर लोकसभा का टिकट ले लिया था। आपको शायद भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन ये सच है।

विज्ञापन


दिलचस्प बात ये है कि सच का खुलासा खुद बाबुल सुप्रियो ने किया है।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से सांसद चुने गए बाबुल सुप्रियो ने बांग्ला अखबार आनंद बाजार पत्रिका में एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड की चकाचौंध छोड़ वे अचानक राजनीति में कैसे आ गए।
विज्ञापन

प्लेन में हुई रामदेव से मुलाकात

plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

रविवार को प्रकाशित लेख में बाबुल सुप्रीयो ने बताया है कि उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दरअसल बाबा रामदेव की सिफारिश पर टिकट दिया।

डायरी के रूप में सुप्रियो का लेख दो किस्तों में प्रकाशित हो रहा है। पहली किस्त में उन्होंने लिखा है, 28 फरवरी को जब वे हवाईजहाज से सफर कर रहे थे, उन्होंने अपने बगल में बाबा रामदेव को बैठे देखा। रामदेव किसी के साथ टिकटों के बंटवारे के बारे में बात कर रहे थे।'

सुप्रियो ने बताया कि उन्होंने रामदेव की बातें सुनी तो वह भी चौंकन्ने हो गए।

बाबुल ने रामदेव को किया ब्लैकमेल

plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

बाबुल ने रामदेव से कहा, 'बाबा, मुझे भी टिकट चाहिए, अगर आपने टिकट नहीं दिया तो मैं मीडिया को बता दूंगा कि आप कैसे टिकट बांट रहे हैं।'

उन्होंने ये बाते मजाक में कही थीं लेकिन रामदेव उनकी बात सुनकर भौंचक्के रह गए। उन्होंने तुरंत ही अपने पर्सनल सेक्रेटरी को बाबुल का फोन नंबर नोट करने को कह दिया। बाबुल सुप्रियो ने बात को वहीं रफादफा मान लिया। लेकिन ऐसा था नहीं।

उन्हें एक मार्च को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम राकेश बताया। वह आरएसएस का प्रचारक था।

विज्ञापन

बाबुल को संघ प्रचारक ने किया फोन

plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

प्रचारक ने बाबुल से कहा कि बाबा रामदेव ने आपके बारे में बताया है। आप चुनावों में कितना पैसा खर्च कर सकते है। खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख रुपए है, लेकिन कुछ लोग उससे ज्यादा खर्च करते हैं।

सुप्रियो ने लिखा है कि उन्होंने राकेश को बताया कि वे पैसे नहीं खर्च कर सकते लेकिन वे नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं, इस‌लिए वे चुनाव लड़ना चाहते हैं।

तीन दिन बाद बाबुल सुप्रियो के पास फिर एक फोन आया। इस बार फोन खुद बाबा रामदेव ने किया था।

रामदेव ने बाबुल को दी खुशखबरी

plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

बाबा रामदेव ने बाबुल सुप्रियो का बताया कि भाजपा उन्हें टिकट देने को तैयार हो गई है। बाबुल ने उस समय बाबा रामदेव से कहा कि चुनाव में जितने पैसे की जरूरत है उतना वे खर्च नहीं कर सकते।

जवाब में रामदेव आश्‍वासन दिया कि पैसे की चिंता पार्टी की है। वह सब देख लेगी। साथ ही उन्होंने मजाक में कहा कि आप बस मुझसे पवनमुक्तासन सीख लीजिएगा।

सात मार्च को पश्चिम बंगाल में भाजपा के राज्य सचिव राहुल सिन्हा ने बाबुल को फोन किया। राहुल ने बाबुल से पूछा कि क्या वे आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

नरेंद्र मोदी ने भी आसनसोल में रैली की

plane seat next to ramdev took him to bjp ticket, says mp babul supriyo

राहुल ने बाबुल को आसनसोल से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। राजनीति में पहली बार किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे बाबुल ने राहुल से पूछा कि आसनसोल से ही टिकट क्यों?

राहुल ने जवाब में कहा कि आसनसोल हिंदी बेल्ट की सीट है। यहां अ‌धिकांश वोटर हिंदी बोलते हैं और आप भी अच्छी हिंदी बोल लेते हैं। हमें लगता है कि हम मेहनत करेंगे तो वो सीट ‌जीत लेंगे। सुप्रियो आसनसोल से चुनाव लड़ने को तैयार हो गए।

नरेंद्र मोदी ने भी आसनसोल सीट पर रैली की। सुप्रियो ने वहां 48 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed