महिला क्रू के सेल्फी न देने पर 'प्लेन हाईजैक' का ड्रामा
दुबई से हैदराबाद आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक शख्स ने महिला क्रू से छेड़छाड की और विरोध करने पर फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी दी। लेकिन यह हंगामा फ्लाइट के हैदराबाद पहुंचते ही ड्रामा बन गया।
फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला क्रू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्स यूसुफ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया और उससे पूछताछ की जिसमें मामले की सच्चाई सामने आई।
पुलिस के इंस्पेक्टर टी सुधाकर के अुनसार, यूसुफ से पूछताछ की गई जिसमें पता चला है कि वह दुबई की किसी ड्रिलिंग कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि यूसुफ दुबई से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने आ रहा था जिसके खिलाफ एक महिला क्रू ने छेड़छाड़ करने के दौरान 'प्लेन हाइजेक' शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन मामले पर यूसुफ ने पुलिस को जो जवाब दिया वो का काफी हैरान करने वाला है।
क्रू के साथ सेल्फी लेना चाहता था यूसुफ
पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपों पर यूसुफ से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह महिला क्रू से सेल्फी के लिए एक पोज देने के लिए राजी करना चाहता था और इसी के लिए वह अपनी बातों से उस क्रू को रिझाने की कोशिश कर रहा था।
यूसुफ ने पुलिस को बताया कि उसकी इसकी हरकत पर महिला क्रू ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार यूसुफ ने यह भी माना है कि वह क्रू से 'प्लेन हाइजैक' शब्द बोला है।