{"_id":"e88539073017e64cf0f52a659dac63a1","slug":"plane-crash-land-on-a-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान पर गिरा मानवरहित विमान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कच्चे मकान पर गिरा मानवरहित विमान
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के बाड़मेर जिले मे शुक्रवार दोपहर भारतीय वायु सेना का मानव रहित विमान क्रैश होकर एक कच्चे मकान पर गिर गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि विमान जैसलमेर वायु सेना अड्डे से नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान आकोड़ा गांव के पास क्रैश हो गया। प्राथमिक जांच में यह दुर्घटना इंजन में आई खराबी के कारण बताई गई है।
विज्ञापन