फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   plane crash in france

विमान हादसाः दुर्घटना से पहले चालक दल ने मांगी थी मदद

Tue, 24 Mar 2015 09:47 PM IST
एजेंसी/पेरिस
एजेंसी/पेरिस Updated Tue, 24 Mar 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
plane crash in france

150 लोगों को ले जा रहा जर्मन एयरलाइंस का विमान फ्रांस की आल्प्स पहाड़ियों के बीच मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके चलते विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पिछले चार दशक में फ्रांस में हुआ यह सबसे भयानक विमान हादसा है। फ्रांस के उप परिवहन मंत्री ने बताया कि हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा था कि एयरबस ए320 पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के मरने की आशंका है। विमान स्पेन के तटीय शहर बार्सिलोना से जर्मनी के ड्यूसेल्डोर्फ जा रहा था, तभी यह दक्षिणी फ्रांस के दुर्गम बैसेलोन्नेते इलाके में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हादसे से पहले विमान ने स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 10:47 बजे मदद मांगी थी। हादसे के तुरंत बाद फ्रांसीसी हेलीकॉप्टर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन से जर्मनी जा रहा था जर्मन एयरलाइंस का विमान

plane crash in france

अधिकारियों ने बताया कि विमान पर 144 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों समेत कुल 150 लोग सवार थे। यह विमान जर्मन एयरलाइंस लुफ्तांसा की कम कीमत की सेवा जर्मनविंग का था।

नागरिक विमानन अधिकारियों ने बताया कि विमान से आखिरी बार सुबह 10:30 बजे संपर्क हुआ था। परिवहन मंत्री एलन विदालिएस के मुताबिक, संकेतकों से पता चला कि विमान हादसे का शिकार होने से पहले करीब 5000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

फ्रांस के गृह मंत्री बेरनार्ड काजेनेयुवे ने कहा कि विमान के मलबे से शव बरामद हुए हैं। अधिकारी जांच में लगे हैं। हादसे के बाद फ्रांस की प्रमुख एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनियन एसएनसीटीए ने हड़ताल वापस ले ली है।

दुर्गम है इलाका

plane crash in france

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि विमान हादसा बहुत ही दुर्गम इलाके में हुआ है। बचाव कर्मियों को यहां पहुंचने में काफी वक्त लग सकता है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ अपनी संवेदना प्रकट की। ओलांद ने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल से इस बारे में फोन पर भी बात की।

स्पेन के राजा ने दौरे में की कटौती

हादसे के बाद स्पेन के शासक ‘फिलिप सिक्स’ ने अपने फ्रांस दौरे की अवधि में कटौती कर दी। इस हादसे में मारे गए लोगों में ज्यादातर स्पेन के नागरिक हैं। मरने वालों में तुर्की और जर्मन नागरिकों के भी शामिल होने की आशंका है।
 
एयरबस, लुफ्तांसा के शेयर गिरे

इस हादसे के बाद यूरोप की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी एयरबस के शेयरों में 1.77 फीसदी की कमी देखी गई। लुफ्तांसा के शेयरों में भी कटौती देखी गई है। कंपनी ने हादसे पर दुख जताया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान का निर्माण जहां एयरबस ने किया था वहीं लुफ्तांसा इसका परिचालन करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed