फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   plane crash: co pilot was mentally ill

गर्लफ्रैंड से अनबन में ले ली 150 की जान

Fri, 27 Mar 2015 10:28 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
plane crash: co pilot was mentally ill

स्पेन से जर्मनी जाने वाले विमान को जानबूझकर गिराने वाले सह पायलट आंद्रे ल्यूबिज के घर की चार घंटे तक चली सघन तलाशी में पुलिस को पता चला कि घटना से एक दिन पहले उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप के बाद अनबन हुई थी। इस हादसे में सह पायलट सहित 150 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


पुलिस को उसके घर से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन जो दस्तावेज मिले हैं वे तस्दीक करते हैं कि अवसाद के चलते सह पायलट ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। वृहस्पतिवार को आंद्रे के वरिष्ठ अधिकारी ने भी उसके अवसाद में आने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन


डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन अखबार बिल्ड ने इस पुलिस तफ्तीश का खुलासा किया है। उसने बताया है कि 28 वर्षीय आंद्रे फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था और संभवत: दोनों इसी साल शादी करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पायलट ने कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ने की कोशिश की

plane crash: co pilot was mentally ill

गर्लफ्रेंड से अनबन के कारण आंद्रे उस वक्त भी अवसाद में था जब वह मंगलवार को जर्मनी के लिए उड़ान भरने वाला था। लेकिन उड़ान भरने से पहले होने वाली मानसिक स्वास्थ्य जांच में उसने सारे मनोवैज्ञानिक परीक्षण पास कर लिए।

इस रिपोर्ट के बाद सवाल उठने लगे हैं कि अवसाद ग्रस्त आंद्रे को उड़ान से ठीक पहले डॉक्टरों ने स्वस्थ कैसे बता दिया। इस बीच बिल्ड ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सह पायलट द्वारा कॉकपिट अंदर से बंद कर लेने के बाद मुख्य पायलट पैट्रिक सोंडरमर ने दरवाजा तोड़ने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल भी किया था।

जर्मनविंग्स के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है कि एयरबस ए-320 में सुरक्षा कारणों के चलते कई दूसरे उपकरणों के साथ साथ कुल्हाड़ी भी रखी जाती है।

बिखरे हुए शवों की डीएनए जांच जारी

plane crash: co pilot was mentally ill

फ्रांस में एल्प्स पहाड़ियों पर जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था वहां पिछले चार दिनों से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों के शवों के टुक़ड़े पूरी पहाड़ी पर बिखरे पड़े हैं, जिनकी पहचान के लिए 15 विशेषज्ञों का स्टाफ काम कर रहा है।

इनमें 10 लोग डीएनए सैंपल जुटा रहे हैं और 5 विशेषज्ञ कानूनी जांच कर रहे हैं, जबकि 40 टेक्नीशियन घटनास्थल से लिए गए डीएनए सैंपलों की जांच में जुटे हैं।

एक नजदीकी बिल्डिंग को शवों का परीक्षण करने के लिए बायोलॉजिकल एनालिसिस यूनिट के रूप में स्थापित किया गया है। जगह कम पड़ने के चलते बिल्डिंग के आसपास सफेद तम्बुओं में भी डीएनए जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed