फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pkistan accused on indian intelligence agency RAW

पाक ने भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर लगाया ये बड़ा आरोप

Mon, 19 Oct 2015 01:45 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
pkistan accused on indian intelligence agency RAW

पाकिस्तान अपने नापाक बयानों से बाज नहीं आ रहा है। पाक के पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय ने अपनी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के हवाले से बेबुनियाद दावा किया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंकी संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) के सरगना हाफिज मुहम्मद सईद की हत्या की कोशिशों में लगी है।

विज्ञापन


सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उन्हें दो दिन पहले ही चेतावनी मिली थी कि रॉ ने पीएम शरीफ और हाफिज सईद की हत्या के लिए अपने एजेंटों को लगा रखा है।
विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी एक पत्र के मुताबिक, रॉ ने पाक में बड़ी हस्तियों पर हमले की योजना बनाई है, ताकि पाक में बडे़ पैमाने पर माहौल खराब किया जा सके।

पाक का दावा, हाफिज और शरीफ की हत्या की फिराक में रॉ

pkistan accused on indian intelligence agency RAW

शरीफ और हाफिज सईद को भी इस चेतावनी के बारे में बता दिया गया है। पीएम की सुरक्षा को और कड़ी करने को कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉ अधिकारियों ने हमलों को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-झांगवी और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों से संपर्क साधा है। रॉ पंजाब में हाफिज सईद के सारे ठिकानों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed