फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   piyush chawla's father in law car crushed child, death

क्रिकेटर पीयूष चावला के ससुर की गाड़ी ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 23 Oct 2015 09:36 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
piyush chawla's father in law car crushed child, death

मृतक बच्ची का फाइल फोटो

विज्ञापन


मुरादाबाद जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार शाम क्रिकेटर पीयूष चावला के ससुर व जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमीर सिंह की गाड़ी से कुचलकर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। सरकारी गाड़ी को ड्राइवर चला रहा था। मौका पाकर वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।

हादसे की जानकारी से मासूम के परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कटघर के गुलाबबाड़ी रेलवे फाटक के पास रहने वाले अमित कुमार नगर निगम में कार्यरत हैं। अमित की सास शीला पत्नी स्व. ऋषिपाल जिला अस्पताल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। दो दिन पहले शीला को बंदर ने काट लिया था। तब अमित की पत्नी रेनू अपनी तीन साल की बेटी नन्हीं को लेकर अपनी मां के पास आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बच्ची राधा भी बाल-बाल बची

piyush chawla's father in law car crushed child, death

शुक्रवार शाम नन्हीं दूसरी बच्ची राधा के साथ अस्पताल परिसर में खेल रही थी। जबकि पास में भंडारा चल रहा था। शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अमीर सिंह के चालक कमल ने गैराज से गाड़ी निकाली और वह बाहर जाने लगा। उसने गाड़ी इतनी तेजी से दौड़ाई कि उसकी चपेट में नन्हीं आ गई। दूसरी बच्ची राधा भी बाल-बाल बची। बच्ची के ऊपर से टायर उतर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटे बच्ची की नानी शीला और अन्य लोगों ने चालक कमल को पकड़ लिया। लेकिन बच्चे को अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर चालक कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्ची को इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

कुछ ही देर में जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने जमकर हंगामा किया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस वालों ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed