फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pilot spotted bodies were holding hands in Java sea

पायलट ने देखी हाथ थामे हुए समुद्र में तैरती लाशें

Thu, 01 Jan 2015 09:41 AM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
Pilot spotted bodies were holding hands in Java sea

रविवार को लापता हुए एयर एशिया विमान के यात्रियों के शव मंगलवार को जावा-सागर में तैरते हुए पाए गए। इन तैरते शवों को देखते हुए यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत से पहले इन यात्रियों की मनोस्थिति क्या रही होगी।

विज्ञापन


एयर एशिया के यात्रियों की खोज करने वाले पायलट ने जिन तीन लाशों के सबसे पहले देखा था वो तीनों एक दूसरे के हाथ थामे हुए थीं। यह भावुक दृश्य यह बताने के लिए काफी था कि मौत के बाद भी लोग अपनों का साथ छोड़ने को राजी नहीं थे।
विज्ञापन


इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहे एयर एशिया के विमान का मलबा अब मिल चुका है और शवों को निकाला जा रहा है। एयर एशिया की फ्लाइट क्यूजेड8501 ने रविवार सुबह पांच बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रूम से संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीसी से संपर्क टूटने के बाद यह विमान अपना रास्ता भटक गया। जानकारी के मुताबिक विमान में सिर्फ साढ़े चार घंटे की उड़ान भर का ही ईंधन बचा था। इसलिए ऐसा संभव है कि ईंधन खत्म होने के बाद यह विमान सीधा जावा सागर में जा समाया हो। विमान में यात्रा के दौरान 155 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे।

मौसम डाल रहा है राहत कार्य में खलल

Pilot spotted bodies were holding hands in Java sea

फिलहाल तूफानी मौसम के चलते इंडोनेशिया में राहत कार्य में खलल पड़ रहा है। लेकिन बचाव दल ने कुछ ऐसी तस्वीरें जरूर खींची हैं जिसमें विमान में सवार यात्रियों की लाशें पानी में तैरती हुई दिख रही हैं।

समुद्र की सतह से तीन किलोमीटर ऊपर से खींची गईं ये तस्वीरें काफी भावुक हैं। सुरबाया शहर से सिंगापुर जा रहे इस विमान का मलबा करीब दो दिन की मशक्कत के बाद तलाशा जा सका है। इस विमान में बड़े, बूढ़ें समेत बच्चे और नवजात यात्री भी शामिल थे।

बचाव दल द्वारा खींची गई इन तस्वीरों से पता चलता है कि कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए लाइफ जैकेट भी पहन रखी थी, लेकिन फिर भी उन्हें मौत के आगोश में जाना पड़ा। यह घटना यह बात बताने के लिए काफी है कि यात्रियों को काफी पहले पता चल चुका था कि प्लेन क्रैश होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed