फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pil file against Modi digital India's programe

डिजिटल इंडिया पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Sun, 05 Jul 2015 12:00 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
pil file against Modi digital India's programe

भले ही नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लांच डिजिटल लॉकर सुविधा के बारे में अभी लोगों तक ठीक तरीके से जानकारी न पहुंची हो लेकिन यह मामला कानूनी विवाद में जरूर पड़ गया है।

विज्ञापन


इस सुविधा के लांच होने के दो दिन बाद ही इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर यादव में शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर डिजिटल लॉकर सुविधा को आधार से लिंक किए जाने को चुनौती दी है।
विज्ञापन


याचिका में अदालत से सरकार के उस आदेश को निरस्त करने की गुहार की गई है जिसमें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को जरूरी बताया गया है।

आधार कार्ड को जरूरी बनाने को शीर्ष अदालत में चुनौती

pil file against Modi digital India's programe

पहली जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डिजिटल लॉकर सुविधा को लांच किया था। इस सुविधा के तहत पैन कार्ड, पासपोर्ट, सर्टिफिकेट आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज को डिजिटल तरीके से स्टोर किया जा सकेगा।

याचिकाकर्ता का कहना है कि सरकार द्वारा आधार कार्ड को जरूरी बनाना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के आदेश का उल्लंघन है। साथ ही ऐसा करना मूल अधिकारों का भी हनन है।

इस शर्त के कारण कई नागरिक डिजिटल लॉकर की सुविधा लेने से महरूम रहेंगे। मालूम हो कि 23 सितंबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए कहा था कि आधार कार्ड सरकार की किसी सुविधा का लाभ उठाने का आधार नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed