{"_id":"d1aae310-e2eb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"pil-against-mukesh-ambani-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी की जेड श्रेणी सुरक्षा को हाई कोर्ट में चुनौती ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुकेश अंबानी की जेड श्रेणी सुरक्षा को हाई कोर्ट में चुनौती
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दी गई जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा के खिलाफ बांबे हाई कोर्ट में दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने याचिका दायर की है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और न्यायाधीश एमएस संकलेक्षा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई एक अगस्त को तय की है।
वीआईपी सुरक्षा पर सीआरपीएफ ने उठाए सवाल
नितिन देशपांडे और विक्रांत कर्णिक ने 21 अप्रैल के केंद्र सरकार के उस आदेश को निरस्त करने की मांग की है जिसमें सरकार ने अंबानी को ऐसी उच्च स्तर की सुरक्षा की अनुमति दी।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के घर में खुलेगी पुलिस चौकी
आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की तरफ से अंबानी को लेकर एक धमकी भरा पत्र आया था। अंबानी के कार्यालय ने इस तरह की धमकी के बारे में मुंबई पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद सरकार ने अंबानी को सुरक्षा की मंजूरी दी।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी भी प्रधानमंत्री की दौड़ में!
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने याचिका में कहा है कि सीआरपीएफ का गठन आपातकालीन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। उसका हर दिन की कानून व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। अंबानी को दी गई सुरक्षा सीआरपीएफ के नियमों का उल्लंघन है।