फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   piggy bank of amar ujala and unicef for needy children

जरूरतमंद बच्चों के लिए अमर उजाला और यूनीसेफ की गुल्लक

Sun, 06 Jul 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Jul 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
piggy bank of amar ujala and unicef for needy children

अमर उजाला ने यूनीसेफ के साथ मिलकर देश के जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए कुछ राशि जुटाने का बीड़ा उठाया है। इस साझा प्रयास को गुल्लक नाम दिया गया है। इसके तहत दोनों संस्थाएं मिलकर लोगों से बच्चों के लिए नियमित रूप से कुछ दान करने के लिए प्रेरित करने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन


सुप्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गुल्लक का ब्रांड एंबेसडर होना स्वीकार किया है। इस भूमिका में प्रियंका चोपड़ा लोगों से अपील करेंगी कि वे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए हर महीने कुछ राशि दान में दें।
विज्ञापन


अमर उजाला और यूनीसेफ के गुल्लक कार्यक्रम के लिए एक वेबसाइट gullak.net बनाई गई है। इस साइट पर जाकर दान दिया जा सकता है। इसके अलावा दान देने के इच्छुक लोग अमर उजाला को अपनी दान राशि का चेक भिजवा सकते हैं, जो यूनीसेफ के नाम से देय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों संस्थाओं ने अपील की है कि दानकर्ता नकद राशि न दें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नकद राशि स्वीकार करना संभव नहीं होगा। अमर उजाला समय-समय पर कई सामाजिक कार्यों में योगदान देता रहा है। गुल्लक उसी की एक और कड़ी है।

यूनीसेफ संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था है जो भारत सरकार के साथ मिलकर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर दिलाने के लिए काम करती है। यह संस्था भारत में 1949 से काम कर रही है।


यूनीसेफ समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के जन्म से लेकर स्कूल जाने तक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करती है, जिसमें विभिन्न तरह के टीकों से लेकर जीवन रक्षक दवाओं का वितरण और उनको स्कूल तक पहुंचाना शामिल है।

यूनीसेफ ने पोलियो के खिलाफ एक अभियान में सार्थक भूमिका निभाई थी, जिससे भारत को पोलियो मुक्त करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed