{"_id":"5da2a8a1e25a66a2a48fd3214f3f2975","slug":"picture-of-rani-laxmi-bai-smoking-with-hookah-on-cbse-pattern-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब में लक्ष्मीबाई की हुक्का पीती तस्वीर, मचा हंगामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किताब में लक्ष्मीबाई की हुक्का पीती तस्वीर, मचा हंगामा
बैतूल/एजेंसी
Updated Thu, 25 Jul 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई पैटर्न वाले स्कूलों की एक किताब में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को हुक्का पीते हुए दिखाई देने वाले आपत्तिजनक चित्र के प्रकाशन का मामला गहरा गया है। इस मामले में मचे विवाद के चलते इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
निजी स्कूलों के कक्षा पांच के विद्यार्थियों की ‘सक्सेस विद गेटिंग अहेड इन सोल साइंस’ नामक पुस्तक में यह विवादित चित्र प्रकाशित हुआ है।
इस मामले के खुलासे के साथ ही बैतूल जिले के शिक्षाविदों ने इसका जमकर विरोध किया है। इस पुस्तक का प्रकाशक चेन्नई का बताया गया है और इसकी लेखक आभा सहगल और सुष्मिता मलिक हैं।
विज्ञापन
इस पुस्तक के अठारहवें अध्याय ‘द ब्रिटिश राज एंड फर्स्ट वार ऑफ इंडिपेंडेंस’ में अंग्रेजों के भारत में आगमन से लेकर 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम तक का ब्यौरा है।
विज्ञापन
इसी अध्याय में महारानी लक्ष्मीबाई का भी सचित्र उल्लेख है। अध्याय में दी गई जानकारी से किसी को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन हुक्का पीते हुए दिखाया गया महारानी का चित्र बेहद आपत्तिजनक है।