फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pics uploaded on social networking site drive teen to suicide

सोशल साइटों पर डाले फोटो, लड़की ने की खुदकुशी

Fri, 17 Oct 2014 11:30 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pics uploaded on social networking site drive teen to suicide

लड़की उससे प्यार करती थी, उस पर भरोसा करती थी, लेकिन एक दिन लड़के ने तोड़ दिया उसका दिल, दे दिया धोखा और किया ऐसा काम जिससे सदमे में आई लड़की ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


लड़के ने अपनी और लड़की की कुछ अंतरंग तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर कर दीं थी। पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कारण लड़की ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


लड़की ने पांच अक्तूबर को साबरमती नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने लड़की के पिता और बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को बताया कि फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले जाने के बाद से लड़की परेशान थी और इसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी की आत्महत्या के बाद लड़के ने फोन पर दूसरी बेटी को जानकारी दी।

'गिफ्ट देने के लिए बेच देती थी गहने'

Pics uploaded on social networking site drive teen to suicide

लड़की के पिता ने कहा कि,"सरदार पुल से कूद कर जब मेरी बेटी ने जान दी तब वह लड़का भी वहां मौजूद था।"

जांच अधिकारी डीडी वासवा ने कहा कि,"हम उस कंप्यूटर का आईपी पता कर रहे हैं जहां से फोटो अपलोड की गई थीं। हम दोनों के फोन भी चेक कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि उनके बीच क्या बातें हुई थीं।"

वासवा ने बताया कि,"हम फिलहाल लड़के की तलाश कर रहे हैं, वह एक बार गिरफ्त में आ जाए तो उसकी उम्र के बारे में भी पता किया जाएगा। पता चला है कि उसने कॉलेज छोड़ दिया था और वह एक कॉल सेंटर में काम कर रहा था।"

खबर के मुताबिक मृतका की उम्र 16 साल थी और वह कक्षा 12 की छात्रा थी। वह लड़के से ट्यूशन क्लासेस के दौरान मिली थी। उसके पिता ने बताया कि वह लड़के के लिए दीवानी थी और उसे गिफ्ट देने के लिए अपने गहने तक बेच दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed