फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Picasso's Women of Algiers smashes auction record

1,151 करोड़ रुपए की बिकी ये पेटिंग, जानिए किसने बनाई?

Wed, 13 May 2015 12:05 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
Picasso's Women of Algiers smashes auction record

स्पेन के प्रसिद्ध पेंटर पाब्लो पिकासो की ‘वोमेन ऑफ अल्जीयर्स (वर्जन ओ)’ ने दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग होने का कीर्तिमान बनाया है।

विज्ञापन


इस पेंटिंग को लंदन स्थित नीलामी घर क्रास्टी की ओर से आयोजित बोली में करीब 11.51 अरब रुपये (17.94 करोड़ डॉलर) में नीलाम किया गया है।

इससे पहले फ्रांसिस बेकन की ‘थ्री स्टडीज ऑफ लुसिआन फ्रायड’ 9.17 अरब रुपये (14.24 करोड़ डॉलर) में नीलाम होने वाली अब तक की सबसे महंगी कलाकृति थी।

980 करोड़ की पेटिंग

Picasso's Women of Algiers smashes auction record

इसके अलावा स्विट्जरलैंड के मशहूर मूर्तिकार एल्बर्टो जिआकोमेट्टी की बनाई कांस्य मूर्ति ‘प्वाइंटिंग मैन’ करीब 9.8 अरब रुपये (14.13 करोड़ डॉलर) में नीलाम की गई है। इसके साथ ही यह सबसे महंगी बिकने वाली मूर्ति बनी है।

क्रास्टी के अध्यक्ष जस्सी पिलकानेन ने पिकासो की पेंटिंग और एल्बर्टो की मूर्ति पर इतनी अधिक बोली लगने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि नीलामी की इस कीमत में नीलामी घर का प्रीमियम भी शामिल है।

हालांकि खरीदने वालों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पिकासो ने ‘वोमेन ऑफ अल्जीयर्स’ समेत 15 पेंटिंगों को 1954-55 में बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed