फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   PIB removes PM Modi’s photo from website after proven fake

चेन्नई बाढ़ को लेकर लगाई मोदी की फर्जी तस्वीर, हुई किरकिरी

Fri, 04 Dec 2015 11:16 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
PIB removes PM Modi’s photo from website after proven fake

(पीआईबी की तस्वीर)

विज्ञापन


प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो ने अपनी वेबसाइट से वो तस्वीर हटा ली है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेलिकॉप्टर के जरिए चेन्नई के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण बेहद करीब से करते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया में यह तस्वीर सामने आने के बाद इसकी विश्वसनियता पर सवाल उठने लगे और इस तस्वीर के लिए पीआईबी की जमकर आलोचना हुई।

इस तस्वीर में कुछ छेड़छाड़ करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को कुछ इस तरह से दिखाया गया था, कि दूर के इलाके काफी पास दिखाई दे रहे थे जोकि संभव नहीं है।

सोशल मीडिया में यह तस्वीर सामने आने के बाद इसकी जमकर आलोचना हुई और इस फर्जी तस्वीर बताया गया। इसके बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वास्तविक तस्वीर शेयर की।

विज्ञापन

पीएम ने साझा की असली तस्वीर

PIB removes PM Modi’s photo from website after proven fake

इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी को हेलिकॉप्टर के जरिए चेन्नई के उपनगरों कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए दिखाया गया। मोदी गुरुवार को ही दिल्ली से चेन्नई से करीब 60 किमी दूर स्थित नौसेना स्टेशन पहुंचे थे, जहां से उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया।

इस दौरान मोदी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से तमिलनाडु में कम दबाव की स्थिति के कारण भारी बारिश हो रही है। इस बारिश ने पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसकी वजह से चेन्नई समेत राज्य के कई जिले बाढ़ में डूब गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed