फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   photos on Facebook tension creats in gajipur.

यूपी: फेसबुक पर तस्वीरें डालने से तनाव

Wed, 03 Sep 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 03 Sep 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
photos on Facebook tension creats in gajipur.
वर्ग विशेष के उपासना स्थल पर आपत्तिजनक फोटो पेस्ट कर अशोभनीय टिप्पणी के साथ उसे फेसबुक पर डालकर सोमवार की देर रात सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से यह कोशिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन


रात में ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

वर्ग विशेष के पवित्र उपासना स्थल पर आपत्तिजनक फोटो पेस्ट कर अशोभनीय टिप्पणी के साथ उसे फेसबुक अकाउंट के जरिए सोशल साइट पर डालने की जानकारी सोमवार की रात जब वर्ग विशेष के लोगों को हुई तो वे नाराज हो गए।
विज्ञापन


रात करीब पौने बारह बजे व्यापारी नेता अबू फकर खां के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

photos on Facebook tension creats in gajipur.

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, एसपी, एडीएम, एएसपी सिटी, सदर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंच गए। वर्ग विशेष का गुस्सा देखते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स को मुस्तैद कर दिया गया।

डीएम और एसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस छानबीन में पता कि यह हरकत शहर के चंदननगर कालोनी निवासी अभि सिंह के फेसबुक अकाउंट से की गई है।

इसे अन्य लोगों ने भी शेयर किया है। व्यापारी नेता अबू फकर खां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

गाजीपुर के एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन में मिले तथ्यों और तहरीर के आधार पर अविनाश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फेसबुक प्रकरण में व्यापारी नेता अबू फकर खां की ओर से मुकदमा अभि सिंह उर्फ अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र अज्ञात के नाम दर्ज कराया गया है जबकि पुलिस ने इस मामले में अविनाश सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी चंदन नगर सदर कोतवाली को जेल भेजा है।

शांति बनाए रखने की कोशिश

photos on Facebook tension creats in gajipur.

इसके पीछे एसपी का तर्क है कि वादी की ओर से तहरीर में जो नाम दिया गया, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन जांच में जो तथ्य मिले, उसमें अविनाश सिंह का नाम प्रकाश में आया। इसलिए उसे जेल भेजा गया है। विवेचना में उसी का ही नाम शामिल किया जाएगा।

एसपी का कहना था कि फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला मुख्य सूत्रधार कोई और है लेकिन इस तस्वीर को अपने फेसबुक अकाउंट से अविनाश सिंह ने लाइक किया जिसके चलते फेसबुक पर जुड़े उसके दोस्तों तक यह फोटो पहुंच गई। अविनाश सिंह की इसी गलती से धार्मिक भावना को आघात पहुंचा। इसी गुनाह में उसे जेल भी जाना पड़ा है। फोटो पोस्ट करने वाले मुख्य सूत्रधार तक पहुंचने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। नाम प्रकाश में आने पर मुख्य सूत्रधार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

उधर, पकड़े गए आरोपी अविनाश सिंह का भी यही कहना था कि मेरे फेसबुक अकाउंट पर उक्त तस्वीर कैसे लाइक हो गई, मुझे इसका पता नहीं है। असली आरोपी के बजाए पुलिस द्वारा मेरे खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है।

छावनी में तब्दील शहर

photos on Facebook tension creats in gajipur.

फेसबुक के जरिए प्रसारित की गई आपत्तिजनक फोटो के मामले को लेकर मंगलवार को शहर के टाउन हाल में वर्ग विशेष के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।

ये लोग विरोध में जुलूस नकिलना चाहते थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी।

मौके पर एएसपी सिटी हफीजुर्रहमान, एडीएम मुरलीधर मिश्र, सीओ सिटी कमल किशोर, सदर एसडीएम सत्येंद्र प्रकाश श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ डट गए। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद लोग शांत हुए।

फेस बुक प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन की नींद हराम रही। रात में ही शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह होते ही पुलिस और पीएसी के जवानों ने शहर का भ्रमण शुरू कर दिया।

देर शाम तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। एएसपी सिटी हफीजुर्रहमान का कहना था कि मामला  शांत है। सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। अगर किसी ने कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed