बहन जी के साथ फोटो डाला ऑनलाइन, कट गया टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के पांव के पास बैठ कर फोटो खींचाना और इस निजी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करना संगीता चौधरी को भारी पड़ गया। बसपा सुप्रीमो ने अतरौली सीट से उनका टिकट काट दिया है।
इनकी जगह अभी तक किसी दूसरे नेता को टिकट देने की भी घोषणा नहीं की गई है, पर कुछ पुराने नामों पर विचार किए जाने सूचना है। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी संगीता चौधरी का टिकट काटे जाने की खबर को सही बताया है।
बताते हैं कि संगीता चौधरी का टिकट काटने की वजह हाल में उनके स्तर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया एक फोटो है, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के पांव के पास बैठी हुई हैं और उनका दोनों हाथों से पांव पकड़ रखा है।
बहन जी इस फोटो के मीडिया में आने और उसके सोशल मीडिया में वायरल होने से खासी खफा हैं। इसे गंभीरता से लेकर संगीता चौधरी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए टिकट काट दिया गया।
निजी तस्वीर हुई वायरल
इस बारे में संगीता चौधरी ने कहा कि उन्हें टिकट काटे जाने की कोई जानकारी नहीं है। फोटो के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी यह निजी तस्वीर कैसे वायरल हो गई उन्हें जानकारी नहीं है।
साथ ही यह भी कहा कि वह बहन जी और बसपा के साथ हैं। उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी, तहेदिल से निभाएंगी। बता दें कि 10 जनवरी 2015 को संगीता चौधरी के पति बिल्डर धर्मेंद्र चौधरी की सरेशाम सराय हकीम इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी।
उस दौरान वह अतरौली से बसपा के प्रत्याशी थे। इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने संगीता चौधरी को इंसाफ दिलाने के लिए टिकट उन्हें देने की घोषणा की थी।