मोदी के मंत्रालयों में लगा है पेन पर बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज का तरीका इन दिनों चर्चा में है। सत्ता संभालने के दूसरे दिन से ही वे मंत्रियों और अधिकारियों को 'गुड गवर्नेंस' के घुट्टी पिला रहे हैं। मंत्रियों और नौकरशाही को रोजाना नए मंत्र दिए जा रहे हैं।
'गुड गवनेंस' की घुट्टी का असर वाकई में कैसे होगा, ये तो आने वाले दिनों में तय होगा। लेकिन मोदी के मंत्रों के कारण मंत्रालयों में रोजाना ऐसी तब्दीलियां दिख रही हैं, जिससे चौंकना लाजिमी हो जा रहा है।
नई सरकार की जिस बात ने फिलहाल सभी को चौंका रखा है, वह मोदी के एक मंत्री की पेन यानी कलम से नाराजगी।
सेलफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं
मोदी सरकार के सभी मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है। नए मंत्रियों ने अपने कार्यालयों को नए रंग-ढंग से सजाया है। एक आम बात सभी कार्यालयों में दिखाई दे रही।
मंत्रियों मुलाकात करने वालों को सेलफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।
अधिकांश मंत्रियों के कार्यालय के बाहर सेलफोन इस्तेमाल न करने का निर्देश नोटिस के रूप में चिपका दिया गया है। मंत्रियों के कार्यालयों के बाहर सेलफोन जमा करने के लिए काउंटर भी बना दिया गया है।
मंत्री ने पेन लाने पर ही प्रतिबंध लगाया
हालांकि एक मंत्री ने सेलफोन ही नहीं पेन लाने पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान के कार्यालय के बाहर एक नोटिस चिपकाया गया है, जिस पर सेलफोन और पेन दोनों को ही कार्यालय के भीतर न ले जाने का निर्देश दिया गया है।
मंत्री ने पेन पर प्रतिबंध क्यों लगाया है, इसे लेकर भी कई तरह की बातें कहीं जा रही है।
कहा जा रहा है कि आजकल पेन में 'स्पाई कैमरे' होते हैं। इन कैमरों का इस्तेमाल करके स्टिंग किया जा सकता है। इसलिए मंत्री ने पेन लाने पर ही प्रतिबंध लगा दिया है।
फोटोग्राफर से भी भिड़ गई स्मृति ईरानी
कार्यालयों के बाहर सेलफोन जमा करने के लिए काउंटर भी बनाया गया है।
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के कमरे के बाहर ही एक ऐसा काउंटर बना है।
एक फोटोग्राफर ने जब उस काउंटर और वहां लगी नोटिस की तस्वीर लेने का प्रयास किया, तो उस समय कार्यालय में ही मौजूद ईरानी ने उससे भिड़ गई।
उन्होंने फोटोग्राफर से बहस कर डाली लेकिन उसे फोटो नहीं लेने दिया।
मेनका के कार्यालय के बाहर भी नोटिस
महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी के कार्यालय के बाहर जो नोटिस लगी है, उस पर सेलफोन को स्विच ऑफ या साइलेंट मोड में रखने की हिदायत दी गई है।
हालांकि रेलवेमंत्री डीवी सदानंद गौड़ ने ऐसा कोई नोटिस नहीं लगाया है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के कार्यालय के बाहर जरूर सेलफोन स्विच ऑफ रखने की हिदायत चस्पा की गई है।