{"_id":"b2c53342-d021-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"phanees-murthy-out-of-igate-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोगी को प्रेगनेंट बनाने वाले फणीश बोर्ड से बाहर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सहयोगी को प्रेगनेंट बनाने वाले फणीश बोर्ड से बाहर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईगेट ने फणीश मूर्ति को चीफ एग्जिक्यूटिव पद से बर्खास्त करने के बाद अब कंपनी बोर्ड से भी हटा दिया है। यह फैसला 7 जून से प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन
आईटी आउटसोर्सिंग कंपनी आईगेट की यौन शोषण के आरोपों की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि उन्होंने अपनी एक सहयोगी से यौन संबंध बनाए और इस बात का खुलासा नहीं किया गया।
विज्ञापन
इंडस्ट्री के बेहतरीन एग्जिक्यूटिव में शुमार किए जाने वाले मूर्ति इससे पहले भी इस तरह के एक मामले में फंस चुके हैं। 2002 में उन्हें देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज एक्सपोर्टर इंफोसिस लिमिटेड से जाना पड़ा था।
विज्ञापन
मूर्ति उस वक्त इंफोसिस के चमकते सितारे थे और कई लोगों का मानना था कि वह पहले गैर-संस्थापक चीफ एग्जिक्यूटिव बन सकते हैं। लेकिन यौन शोषण के मुकदमे ने कंपनी में उनका करियर अचानक खत्म कर दिया।
इंफोसिस छोड़ने के बाद मूर्ति ने एक नई कंपनी बनाई, जिसे बाद में आईगेट ने खरीदा। मूर्ति 2003 में आईगेट से जुड़े थे और तब से अब तक इसके शेयर और रेवन्यू बढ़कर चार गुना हो चुके हैं।