{"_id":"102476963093ffe2992ce0b6f0c1b91f","slug":"phailin-helen-andhra-pradesh-cyclone-lehar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलेन की तबाही के बाद अब 'लहर' का कहर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हेलेन की तबाही के बाद अब 'लहर' का कहर
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Mon, 25 Nov 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
पिछले माह चक्रवाती तूफान फैलिन और फिर हेलेन की तबाही झेलने के बाद आंध्र प्रदेश पर 'लहर' का कहर मंडराने लगा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 11.30 बजे लहर पोर्ट ब्लेयर से करीब 230 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित था और इसके रात में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पार करने की संभावना है।
इसके बाद बंगाल की खाड़ी में यह एक मजबूत चक्रवात का रूप धारण कर आगे बढ़ेगा। आंध्र प्रदेश के आपदा प्रबंधन आयुक्त सी पार्थसारथी ने कहा कि यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और मचिल्लीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच 28 नवंबर को दोपहर में आंध्र तट को पार करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों, मछुआरों और अन्य लोगों को एक और ताकतवर तूफान से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। शुक्रवार को ही हेलेन के कारण राज्य में भारी तबाही मची थी। तटीय इलाके में 4.6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी धान की खड़ी फसल बर्बाद होने के अलावा कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन