फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   phailin cyclone a lot of people comning odisha for touirst purpose

फैलिन तूफानः आश्चर्य है, लोग अभी भी यहां आ रहे हैं

Sun, 13 Oct 2013 02:32 PM IST
Updated Sun, 13 Oct 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
phailin cyclone a lot of people comning odisha for touirst purpose

समुद्री तूफ़ान फैलिन के चलते उड़ीसा में यूं तो सरकार ने लाखों लोगों को तटीय इलाकों से निकाल लिया है लेकिन बड़ी तादाद में पर्यटक अभी भी तीर्थ नगरी जगन्नाथ पुरी में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


पुरी में एक स्थानीय होटल में अपनी पत्नी के साथ घूमने गए हुए पलाश हलदर ने बीबीसी को शनिवार सुबह टेलीफ़ोन पर बताया "हम फंस गए हैं और पुरी से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है।"
विज्ञापन


हलदर ने बताया कि शनिवार शाम की जिस ट्रेन से उनका पश्चिम बंगाल में घर वापसी का रिजर्वेशन था "वह ट्रेन रद्द हो गई है"।

हलदर के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने पुरी से बाहर जाने के लिए बस की व्यवस्था की थी लेकिन मौसम की ख़राबी के कारण वह बस भी नहीं निकली है।

हलदर ने कहा "बिजली नहीं है, बारिश हो रही है और टीवी केबल कुछ नहीं चल रहा है। कुछ पता नहीं लग रहा है। अब जो होगा देखा जाएगा।"

ऐसे में पुरी स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ है।

पुरी की यात्रा पर गई बिहार की प्रिया सौरभ का कहना है, "कल रात ही प्रशासन के लोगों ने हमारा होटल खाली करा दिया था। वैसे तो खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन होटल में दूध आना बंद हो गया था जिससे चाय नहीं मिल रही थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी में रह रह कर तेज़ बारिश हो रही है और समुद्र की लहरें तूफ़ानी हो रही हैं। प्रिया 9 अक्टूबर पुरी आईं थीं और वहां के हॉलीडे रिज़ॉर्ट में रुकी हुई थी।

प्रशासन की ओर से होटल के यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए किसी बस या ऑटो का कोई इंतज़ाम उन्होंने नहीं देखा। लेकिन उनका कहना था कि समुद्र के किनारे वाले क्षेत्र में प्रशासन की काफ़ी सक्रियता थी और वे फंसे लोगों की मदद करने में जुटे हुए थे।

उनका कहना है, "सुबह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी, सब वहां से तुरंत निकलना चाहते थे। हमलोगों को जानकारी मिली की चार-पांच स्पेशन ट्रेन कैंसिल हो गई है। लेकिन ट्रेन में टीटी भी यात्रियों का काफ़ी सहयोग कर रहे हैं।" प्रिया सुबह पुरी से आसनसोल के लिए शताब्दी ट्रेन पकड़ चुकी हैं।

एक तरफ तो लोग फंसे हुए हैं दूसरी तरफ पुरी में अभी भी पर्यटकों का आना जारी है।

स्थानीय टूर ऑपरेटर जुगब्रत कर ने कि "हम इस समय अपने टूरिस्ट सीज़न के पीक में हैं।"

कर ने कहा "मुझे यह देख कर आश्चर्य हो रहा है कि लोग अभी भी आ रहे हैं। मैंने शनिवार सुबह अपनी आँखों से पश्चिम बंगाल के लोगों को यहाँ अपनी गाड़ियों से आते देखा है।"

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से वरिष्ठ पत्रकार संदीप साहू ने बताया कि अकेले गंजाम ज़िले से एक लाख से अधिक लोगों को राज्य सरकार के बचाव कैंपों में पहुंचाया गया है लेकिन कैंपो में पके हुए खाने की ठीक व्यवस्था नहीं है।

बीबीसी संवाददाता सलमान रावी ने भुवनेश्वर वहाँ से ख़बर दी है कि अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे से भुवनेश्वर हवाई अड्डा बंद करने की घोषणा की है और सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।


भुबनेश्वर और उसके आसपास तेज हवाएं चलना शुरू हो गई हैं और बारिश लगातार हो रही है। में लोगों ने दुकानें बंद कर दी हैं और शाम तक पहुँचने वाले तूफ़ान की आशंका में सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed