फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   petrol prices will fall soon

रसोई गैस और डीजल का महंगा होना तय

Thu, 12 Sep 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
petrol prices will fall soon

सरकार ने संकेत दिए हैं कि तेल पूल घाटे की भरपाई के लिए डीजल और रसोई गैस की कीमतों में एकमुश्त बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन


रसोई गैस सिलेंडर में प्रति सिलेंडर 50 रुपए तो डीजल मूल्य में तीन से पांच रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

हालांकि महंगाई की इस मार के बीच पेट्रोल के दामों में अगले सप्ताह एक से डेढ़ रुपए प्रति लीटर की कमी होने की उम्मीद बनी है।

बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम सचिव विवेक राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डीजल और रसोई गैस के दाम में एकमुश्त बढ़ोतरी का मुद्दा राजनीतिक और आर्थिक चुनौती है। जिससे हम भाग नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि कुछ बोझ तो ग्राहकों को भी उठाना होगा। दिल्ली उत्पादकता परिषद के सम्मेलन में राय ने कहा कि सरकार के समक्ष यह चुनौती है। यह एक राजनीतिक व आर्थिक चुनौती है। लेकिन चाह कर भी इस चुनौती की अनदेखी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि एकमुश्त कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी। लेकिन जिस साफगोई से उन्होंने सरकार पर बढ़ते पेट्रोलियम सब्सिडी के बोझ की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दफा डीजल के दाम साढ़े तीन रुपए प्रति लीटर और रसोई गैस 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक महंगा हो सकता है।

हालांकि पिछले पांच दिनों से जिस तरह से डॉलर के मुकाबले रूपए में मजबूती का रुख बना हुआ है। इससे यह भी उम्मीद की जा रही है कि तेल कंपनियां पेट्रोल के दामों में 1.50 रुपए प्रति लीटर तक की कमी कर सकती है। सीरिया संकट फिलहाल टलने से कच्चे तेल में भी गिरावट आई है।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपए में गिरावट के चलते सरकार ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी करने का मन पहले ही बना लिया था।

लेकिन यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी की स्वदेश वापसी के इंतजार में इसकी घोषणा नहीं हुई थी। अब उनकी वापसी के साथ ही सरकार देर सबेर मूल्य वृद्धि कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed