फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   petrol prices deduct 31 paise and diesel 71 paise effective midnight.

खुशखबरी: एक बार फिर पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

Wed, 01 Jul 2015 07:47 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 07:47 AM IST
विज्ञापन
petrol prices deduct 31 paise and diesel 71 paise effective midnight.

पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। पेट्रोल के दाम में 31 पैसे/लीटर की कटौती की गई है वहीं डीजल के दाम में कटौती 71 पैसे/ लीटर की है।

विज्ञापन


घटी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात के बाद से ही लागू हो गई।

हाल ही में 16 जून को पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया गया था। उस समय पेट्रोल की कीमत में 64 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल के दाम में 1 रुपये 35 पैसे कटौती की गई थी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए बदलाव की वजह से ये कदम उठाया गया था।

दिल्ली में पेट्रोल हो सकता है महंगा

petrol prices deduct 31 paise and diesel 71 paise effective midnight.

फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में भले ही कटौती मामूली हो लेकिन इसका फायदा उपभोक्ताओं को जरूर मिलेगा।

हालांकि दिल्ली वालों को ये राहत की खबर ऐसे वक्त में मिली है जब दिल्ली सरकार यहां पेट्रोल के दामों में वैट को बढ़ाने की तैयारी में है। दिल्ली सरकार ने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर प्रस्ताव रखा है।

अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। आमतौर पर पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों पर निर्भर करता है। जैसे ही वहां कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं देश में पेट्रोल और डीजल महंगे हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed