फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   petrol price will cut down.

लोगों को तोहफा, कम होंगे पेट्रोल के दाम

Sun, 31 Aug 2014 09:23 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
petrol price will cut down.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में आई गिरावट के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। हालांकि मासिक नियमित बढ़ोतरी के तहत डीजल का भाव 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। नई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू होंगी।

विज्ञापन


पिछले एक माह में तीसरी बार पेट्रोल की कीमत घटाई गई है। दिल्ली में वैट के साथ पेट्रोल की कीमत में 1.82 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी और रविवार से इसकी कीमत 70.33 रुपये से घटकर 68.51 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीजल को बाजार मूल्य से जोड़ने की नीति के तहत नियमित कीमत वृद्धि जारी रखी गई है। दिल्ली में वैट के साथ डीजल का भाव 57 पैसा प्रति लीटर बढ़कर 58.97 रुपये हो जाएगा। गैर सब्सिडी युक्त सिलेंडर का दाम 920 रुपये से घटकर 901 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल की कीमत में गिरावट के चलते होंगे दाम

petrol price will cut down.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में गिरावट को देखते हुए आधी रात के बाद से पेट्रोल की कीमत में 1.82 रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की गई है।

एक अगस्त को पेट्रोल कीमत में 1.09 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मासिक आधार पर एक सितंबर को इसकी कीमत की समीक्षा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed