{"_id":"7b745e7d316628170c524c704095f273","slug":"petrol-price-may-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली गिफ्ट, घट सकते हैं पेट्रोल के दाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिवाली गिफ्ट, घट सकते हैं पेट्रोल के दाम
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
रेपो रेट के महंगाई बम के बीच पेट्रोलियम कंपनी आपको खुशखबरी दे सकती है। रुपए में मजबूती को देखते हुए पेट्रोल के दाम में डेढ़ रुपए की कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती को देखते हुए तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल के दाम एक से डेढ़ रुपए प्रति लीटर तक कम कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में संशोधन के बारे में कल कोई फैसला किया जा सकता है। सरकार ने जून 2010 में पेट्रोल के दाम तय करने के लिए तेल विपणन कंपनियों को छूट दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद से कंपनियां आम तौर पर हर पखवाड़े अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर दामों में घट-बढ़ करती है।
पंद्रह अक्टूबर को समाप्त पखवाडे में कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया था। इससे पहले एक अक्टूबर से पेट्रोल की कीमतों में पिछले पांच साल में सबसे अधिक 3.05 रुपए प्रति लीटर कम किए थे।
इसके बाद पांच माह के दौरान पेट्रोल के दाम में लगातार सात बार अर्थात 10.80 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद की गई थी।
