फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Petrol price cut down

पेट्रोल-डीजल सस्ता, कीमतें आधी रात से लागू

Fri, 15 Jan 2016 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Petrol price cut down

देशवासियों को त्योहार पर सस्ते पेट्रोल और डीजल की सौगात मिली है। पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 85 पैसे सस्ता हुआ है। कीमतें रात से ही लागू हो जाएंगी। पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल बताई जा रही है।

विज्ञापन


बड़ी बात ये भी है कि एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 12 सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के लिए ईरान का जिम्मेदार बताया जा रहा है। ईरान तेल बाजार के निर्यात में उतर रहा है और अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, ईरान पर परमाणु गतिविधियों की वजह से लगे प्रतिबंधों के हटने के बाद मुल्क लाखों बैरल कच्चे तेल को बेचने के लिए भारतीय और यूरोपीय बाजारों में संभावना तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाबंदियों के हटने के बाद ईरान की योजना हर रोज पचास लाख बैरल तेल का निर्यात करने की है। अदर ऐसा होता है तो वैश्विक तेल बाजार में खासी उथल-पुथल मच सकती है और कॉम्पटीशन बढ़ने से जनता को और सस्ते तेल मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed